सवाई माधोपुर में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन 60 वार्डों के लिए कुल 73 नॉमिनेशन आए हैं। 55 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताते हुए 73 नामांकन दाखिल किए हैं। सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में नामांकन करने की तीन जगह व्यवस्था की गई है। इस दौरान जिला कलेक्ट्रेट के दोनों गेट पर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।