सवाई माधोपुर में नीमली मोड़ पर शनिवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू की। जांच में सामने आया कि बॉडी हंसराज माली (30) पुत्र कल्लू माली, निवासी रामसिंहपुरा की थी। पुलिस की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान की। फिलहाल शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। मृतक के भाई रामलाल ने बताया कि हंसराज मानसिक रूप से बीमार था और नशे का आदी भी था। वह कई बार बिना बताए घर से चला जाता था और बाद में वापस लौट आता था। इस बार भी वह करीब एक दिन पहले घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों और युवक की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।