सवाई माधोपुर | भारतीय स्टेट बैंक ने पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट sbi.bank.in के कॅरियर पोर्टल पर परिणाम देख सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा 1 और 2 अगस्त को हुई थी। ये भर्ती प्रक्रिया का पहला प्रमुख चरण है। सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे।