शिक्षा, चिकित्सा, प्रबंधन, कानून और दिव्यांगजन अधिकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उदयपुर के पेनेशिया डिसेबिलिटी के अध्यक्ष डॉ. अरविंदर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया। उन्हें उच्चतम शैक्षणिक उपलब्धियों और दिव्यांगजन अधिकारों की सशक्त पैरवी के लिए ‘नेशनल आइकॉन अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। आईआईटी नई दिल्ली में आयोजित भारत@2047 : नेतृत्व एवं वैचारिक शिखर सम्मेलन 2026 में यह सम्मान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. शशि थरूर ने प्रदान किया। डॉ. सिंह को यह सम्मान उनकी असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियों और दिव्यांगजनों के अधिकारों के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के लिए दिया गया। चिकित्सा विशेषज्ञ होने के साथ उन्होंने प्रबंधन, विधि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, संचार और नेतृत्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त की है। शारीरिक दिव्यांगता की चुनौतियों के बावजूद डॉ. सिंह ने शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। उदयपुर के अर्थ डायग्नोस्टिक्स के सीईओ अरविंद सिंह को स्वतंत्रता दिवस 2026 पर भी सम्मानित किया था।