अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) के शिवगंज खंड की नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। इस नई कार्यकारिणी में हंसमुख रावल को खंड अध्यक्ष और राजाराम मीणा को खंड मंत्री नियुक्त किया गया है। साधारण सभा की बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रांत धर्म जागरण संयोजक रामचंद्र रावल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैतान सिंह राठौड़, पालक कार्यकर्ता श्री डूंगर सिंह चारण और वरिष्ठ कार्यकर्ता जब्बर सिंह चौहान मौजूद रहे। पालक कार्यकर्ता ने संगठन की रीति-नीति और दायित्व प्रदान करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इसके बाद खंड कार्यकारिणी के लिए हंसमुख रावल को खंड अध्यक्ष, राजाराम मीणा को खंड मंत्री, बलबीर सिंह को कोषाध्यक्ष, चतरा राम देवासी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अंजना वैष्णव को महिला उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपे गए। साधारण सभा के द्वितीय सत्र में कार्यकारिणी के शेष पदों और प्रकोष्ठ आयामों के अन्य पदों पर कार्यकर्ताओं को दायित्व दिए गए। प्रदेश उपाध्यक्ष शैतान सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रांत धर्म जागरण संयोजक रामचंद्र रावल ने नई कार्यकारिणी से विद्यार्थी हित, शिक्षक हित और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने को कहा। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी के लाल सिंह, विक्रम सिंह जेतावत, दिनेश कुमार रावल, हिंगलाज दान, हीरालाल कुम्हार, मुकेश कुमार सोनी, विक्रम सिंह सोलंकी, गणपत सिंह, महिपाल सिंह देवड़ा, ललित गर्ग, रमेश कुमार माली, त्रिभुवन सिंह देवड़ा, मादुराम देवासी, अर्जुन सिंह, धनाराम प्रजापत, अशोक अहीर, विनोद कुमार गर्ग और गिरधारी लाल वैष्णव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।