श्रीनगर में आदर्श नवयुवक संस्थान की बैठक रविवार को नालेश्वर महादेव मंदिर में संरक्षक रामकरण यादव की उपस्थिति में आयोजित की गई। इस बैठक में संस्थान के वार्षिक चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में धनराज यादव को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। विष्णु प्रकाश शर्मा को संचालक, महेश जांगिड़ को उपाध्यक्ष और दीपक शेरगढिया को उपसंचालक चुना गया। अन्य नियुक्तियों में तेजपाल जोशी सचिव, शिव शंकर सिंह कोषाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश पारीक उप कोषाध्यक्ष बने। प्रभु लाल महावर को व्यवस्थापक और कन्हैया लाल आचार्य को उप व्यवस्थापक का दायित्व सौंपा गया। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र में 11 अक्टूबर से रामलीला के आयोजन का भी निर्णय लिया गया। दशहरे पर रावण दहन करने की योजना बनाई गई, जिसके लिए रामधन यादव को दशहरा मेला कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि यह संस्थान पिछले 45 वर्षों से नवरात्र के दौरान कस्बे में रामलीला का भव्य आयोजन करता रहा है, जिसमें मंडल के कलाकार अपनी प्रस्तुति देते हैं।