अजमेर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन और संबंधित विभागों तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से इस बार गलियों में कचरा जमा होने, बिजली का तार टूटने का खतरा, पांच दिन में एक बार और गंदे पानी की सप्लाई, खराब सड़कों और पानी की पाइपलाइन में गंदा पानी आने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। इन समस्याओं के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर सुभाष नगर गली नंबर 12 में पानी की पाइपलाइन में गंदा पानी आने की समस्या और गौतम गली, दरगाह बाजार में नाली की सफाई नहीं होने की समस्या का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। सुभाष नगर की समस्या का समाधान करवाने वाली जेईएन शाहीन बानो आज की हमारी 'स्टार ऑफिसर' बनी हैं। आइए जानते हैं, भास्कर समाधान पर आई किन समस्याओं का समाधान हुआ और किन समस्याओं के समाधान की लोगों ने मांग की है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' सुभाष नगर, गली नंबर 12 से अब्दुल ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन में गंदा पानी आ रहा है। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन का कोई कनेक्शन टूटा हुआ होने के कारण पानी की सप्लाई में गंदा पानी मिल रहा था। इससे लोगों को पीने के पानी को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन शाहीन बानो ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित टीम के माध्यम से समस्या का समाधान करवाया। पाइपलाइन की समस्या दूर होने के बाद लोगों को साफ पानी की सप्लाई मिलने से राहत मिली। गौतम गली में सात-आठ महीने बाद नाली की सफाई गौतम गली, दरगाह बाजार से विष्णु प्रकाश पारीक ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी गली में करीब 7-8 महीने से नाली की सफाई नहीं हुई है। सफाई नहीं होने के कारण नाली में कचरा जमा हो गया था और पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। इससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद नाली की सफाई करवाकर जमा कचरा हटाया गया और समस्या का समाधान कर दिया गया। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... गली के बाहर बड़ी मात्रा में कचरा जमा, सफाई की मांग कंवरपुरा रोड, केसरगंज से विनय ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में गली के बाहर काफी मात्रा में कचरा जमा है। लंबे समय से कचरा नहीं उठने के कारण गंदगी बढ़ रही है और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। कचरा जमा होने से बदबू और अन्य परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। लोगों ने मौके से कचरा हटवाकर नियमित सफाई करवाने की मांग की है। गोविंदपुरम कॉलोनी में बिजली का तार टूटने का खतरा वैशाली नगर, गोविंदपुरम कॉलोनी से भरत जावले ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली का एक तार काफी खराब स्थिति में है और कभी भी टूट सकता है। तार के टूटने से लोगों के लिए खतरा पैदा हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने हादसे की आशंका को देखते हुए बिजली के तार की जांच करवाकर उसे सुरक्षित करने की मांग की है। हर पांच दिन में एक बार आता है पानी, वह भी गंदा रावत नगर ब्लॉक बी से अरविंद कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पानी की सप्लाई हर पांच दिन में एक बार आती है। इसके अलावा जो पानी आता है, वह भी काफी गंदा होता है। इससे लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नियमित और साफ पानी की सप्लाई नहीं होने से क्षेत्रवासियों में परेशानी है। लोगों ने पानी की सप्लाई व्यवस्था में सुधार कर नियमित रूप से साफ पानी उपलब्ध करवाने की मांग की है। अच्छे क्षेत्र में सड़कें खराब, आवागमन में परेशानी चंद्र वरदाई नगर, हरि ओम कॉलोनी से रवि ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनका क्षेत्र अच्छा होने के बावजूद यहां की सड़कें खराब हालत में हैं। सड़क खराब होने से वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। लोगों ने सड़क की स्थिति सुधारने और आवश्यक मरम्मत करवाने की मांग की है। 'भास्कर समाधान' से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़िए… 1.डेढ़ महीने से बंद रोड लाइट हुई चालू:सीवरेज पाइप ब्लॉक, बंद रोड लाइट, नाले में कचरा जमा होने जैसी समस्याएं सामने आई 2.वैशाली नगर में पाइपलाइन लीकेज की समस्या हुई हल:सड़क के बीच बड़े गड्ढे, घर के सामने ट्रांसफॉर्मर होने और जाम नालियों जैसी समस्याएं सामने आई 3.डॉ. अमित यादव बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जेएलएन अस्पताल की पार्किंग शुल्क और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं का हुआ समाधान 4.एईएन बीना बिड़ला बनी आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सफाई, पानी लीकेज और जलापूर्ति की समस्याएं बनी चिंता का विषय 5.खराब रोड लाइट और सीवर की समस्या हुई ठीक:बिजली के तार, गंदी नालियां और कचरे की समस्या आई सामनें 6.‘भास्कर समाधान’ ला रहा बदलाव:अजमेर में 15 दिन पुरानी रोड लाइट और ढाई महीने पुरानी टूटी सड़क की समस्या सुलझी, नरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार' 7.कृष्णा कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति हुई सुचारु:पानी, सफाई और कचरे की समस्याएं आई सामने, एईएन पूजा मौर्य आज बनी ‘स्टार ऑफिसर’ 8.केसरगंज में पेयजल आपुर्ति की समस्या का हुआ समाधान:सड़क पर जलभराव, जर्जर भवन, बिजली की तारों से टकराते पेड़ और खुले सीवरेज चैंबर की समस्याएं आई सामने 9. पंचशील नगर में सीवर टैंक की समस्या का हुआ समाधान:सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी परेशानी आई सामने 10.अजमेर में पृथ्वीराज पुरी से हाथीभाटा तक समस्याओं की तस्वीर:बिजली कनेक्शन में देरी से रुका निर्माण कार्य, कार्रवाई के बाद बदली कई इलाकों की स्थिति