सीकर शहर में 'भास्कर समाधान' के माध्यम से नागरिक लगातार अपनी समस्याएं प्रशासन और संबंधित विभागों तक पहुंचा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों से इस बार टूटे सीवरेज चैंबर, सड़क पर गंदे पानी की निकासी नहीं होने, नाली के अभाव में घर के सामने पानी जमा होने और खराब सड़क पर गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई हैं। इन समस्याओं के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं, दूसरी ओर कंवरपुरा रोड स्थित कुमावत नगर और महावीर कॉलोनी, सीकर बाईपास से आई स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट की समस्याओं का समाधान होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली है। कुमावत नगर में डेढ़ महीने से खराब खंभे की लाइट ठीक करवाई गई, जबकि धोद चौराहे पर करीब एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट को भी चालू करवा दिया गया। हाईमास्ट लाइट की समस्या का समाधान करवाने वाले एईएन अमित स्वामी आज के हमारे 'स्टार ऑफिसर' बने हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' महावीर कॉलोनी, सीकर बाईपास से राजू सुंडा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि धोद चौराहे पर लगी हाईमास्ट लाइट करीब एक महीने से बंद पड़ी हुई है। चौराहे पर रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से रात के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हाईमास्ट लाइट बंद रहने से चौराहे पर अंधेरा रहता था, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भी परेशानी होती थी। समस्या सामने आने के बाद एईएन अमित स्वामी ने मामले का संज्ञान लिया और हाईमास्ट लाइट को ठीक करवाकर समस्या का समाधान करवा दिया। लाइट चालू होने से रात के समय चौराहे पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर हुई और लोगों को राहत मिली। समस्या पर त्वरित कार्रवाई कर समाधान करवाने के लिए एईएन अमित स्वामी आज के हमारे 'स्टार ऑफिसर' बने हैं। कुमावत नगर में डेढ़ महीने से खराब खंभे की लाइट हुई ठीक कंवरपुरा रोड, कुमावत नगर से श्रवण कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में खंभे पर लगी लाइट खराब पड़ी हुई है। करीब डेढ़ महीने से लाइट खराब होने के कारण रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता था। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए खराब लाइट को ठीक करवा दिया गया। लाइट ठीक होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है... डेढ़ महीने से टूटा सीवरेज चैंबर, हादसे का खतरा राधाकिशनपुरा से अशोक ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में पिछले एक महीने से सीवरेज का चैंबर टूटा हुआ है। चैंबर टूटने के कारण यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। खासकर रात के समय लोगों को परेशानी होती है और राहगीरों के चैंबर में गिरने की आशंका रहती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से टूटे हुए सीवरेज चैंबर की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। सड़क पर गंदे पानी की निकासी का रास्ता नहीं, लोग परेशान सांवली बाईपास सर्किल से प्रकाश रैका ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर जमा होने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए कोई उचित रास्ता नहीं है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से गंदा पानी सड़क पर ही जमा रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने गंदे पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करवाने की मांग की है। नाली नहीं होने से घर के सामने जमा हो रहा पानी न्यू जनता कॉलोनी से सुशील ढाका ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके घर के सामने स्थित हॉस्टल से पानी आता है। यहां नाली नहीं होने के कारण पानी बाहर ही जमा हो रहा है। पानी जमा रहने से आसपास गंदगी और परेशानी बनी हुई है। लोगों ने पानी की निकासी के लिए नाली बनवाने या उचित व्यवस्था करवाने की मांग की है। सांवली बाईपास सर्किल की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे सांवली बाईपास सर्किल से सीताराम चौधरी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि सड़क पर काफी गड्ढे हो गए हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भी सावधानी से निकलना पड़ता है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाकर गड्ढों को भरने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 2.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की 'स्टार ऑफिसर' 3.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 4.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान 5.एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर':जाट कॉलोनी में तीन साल से टूटी सड़क की समस्या का हुआ समाधान 5. सीकर में जनसमस्याओं पर एक्शन:'भास्कर समाधान' से मिली राहत, प्रशासन की कार्रवाई से बदल रही शहर की तस्वीर 7.कायस्थ कॉलोनी में हफ्तों से फैला कचरा:चारियान गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, तो न्यू जनता कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट 8.जनसमस्याओं पर 'भास्कर समाधान' का असर:खाटूश्यामजी-खंडेला रोडवेज बस शुरू, शहर की स्ट्रीट लाइटें भी हुईं दुरुस्त 9.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली के तार, रोड लाइट, खराब स्ट्रीट लाइट और अधूरी सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल 10.एईएन वाजिद अहमद बने आज के 'स्टार ऑफिसर':रोड लाइट, सफाई, सीवर और पाइपलाइन लीकेज से जुड़ी समस्याएं शामिल