सीकर शहर में लोग दैनिक भास्कर के 'भास्कर समाधान' पर लगातार अपनी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। इनमें तीन साल से खराब बिजली पोल की लाइट, नाली की सफाई नहीं होने से सड़क पर बहता पानी, सड़क पर जलभराव और सार्वजनिक शौचालय की सफाई नहीं होने जैसी समस्याएं शामिल हैं। वहीं, गुलाब देवी स्कूल के पास कचरा पात्र नहीं होने और तीन साल से टूटी सड़क की समस्याओं का समाधान कर लोगों को राहत दी गई है। गुलाब देवी स्कूल के पास कचरा पात्र की व्यवस्था करवाने पर एईएन अमित स्वामी को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... एईएन अमित स्वामी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' चांदपोल से आशा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि गुलाब देवी स्कूल के पास एक भी कचरा पात्र नहीं लगा हुआ है। इसके कारण आसपास कचरा जमा होने से गंदगी फैल रही थी और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद एईएन अमित स्वामी ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित टीम के माध्यम से मौके पर कचरा पात्र की व्यवस्था करवा दी। इससे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बेहतर हुई और लोगों को राहत मिली। त्वरित कार्रवाई के लिए एईएन अमित स्वामी को आज का 'स्टार ऑफिसर' चुना गया। तीन साल से टूटी सड़क की समस्या का हुआ समाधान जाट कॉलोनी से जगदीश ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके क्षेत्र में सड़क करीब तीन साल से टूटी हुई थी। सड़क खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई कर सड़क की मरम्मत करवा दी गई। इससे क्षेत्रवासियों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की मांग की गई है… तीन साल से पोल की लाइट खराब, रात में अंधेरा बिहारी मार्ग, कुमावत नगर से रमेश कुमार कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली के पोल पर लगी लाइट करीब तीन साल से खराब पड़ी है। लाइट बंद होने से रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने लाइट जल्द ठीक कराने की मांग की है। नाली की सफाई नहीं होने से सड़क पर बह रहा पानी फतेहपुर रोड, न्यू शिव कॉलोनी से दिनेश कुमावत ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से नाली की सफाई नहीं हुई है। नाली में गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है और नाली का पानी सड़क पर आ रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नाली की जल्द सफाई कराने की मांग की है। सड़क पर पानी बहने से लोग परेशान कंवरपुरा रोड से राजेश ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में सड़क पर पानी बहने की समस्या बनी हुई है। पानी सड़क पर बहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। सार्वजनिक शौचालय की लंबे समय से सफाई नहीं देवपुरा रोड, कायस्थ कॉलोनी से अर्पित माथुर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। सफाई के अभाव में शौचालय में गंदगी बनी हुई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई कराने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. सीकर में जनसमस्याओं पर एक्शन:'भास्कर समाधान' से मिली राहत, प्रशासन की कार्रवाई से बदल रही शहर की तस्वीर 2.कायस्थ कॉलोनी में हफ्तों से फैला कचरा:चारियान गांव में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, तो न्यू जनता कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट 3.जनसमस्याओं पर 'भास्कर समाधान' का असर:खाटूश्यामजी-खंडेला रोडवेज बस शुरू, शहर की स्ट्रीट लाइटें भी हुईं दुरुस्त 4.एईएन विकास मिश्रा बने आज के 'स्टार ऑफिसर':बिजली के तार, रोड लाइट, खराब स्ट्रीट लाइट और अधूरी सड़क से जुड़ी समस्याएं शामिल 5.एईएन वाजिद अहमद बने आज के 'स्टार ऑफिसर':रोड लाइट, सफाई, सीवर और पाइपलाइन लीकेज से जुड़ी समस्याएं शामिल 6.जेईएन हरिराम बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सीवर लाइन लीकेज, जल निकासी, झुका बिजली पोल और बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 7.जेईएन पूजा बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':सड़क पर जलभराव, पाइपलाइन लीकेज, बंद स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं शामिल 8.न्यू इंदिरा कॉलोनी में जलभराव की समस्या हुई दूर:स्ट्रीट लाइट ठीक कराने वालीं निधि बनीं ‘स्टार ऑफिसर’, ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आईं जनसमस्याएं का हो रहा समाधान 9.'भास्कर समाधान' से हो रहा बदलाव:सीकर में खराब सड़क और पाइपलाइन की लीकेज से मिला छुटकारा, जेईएन हेमंत सैनी बने ‘स्टार ऑफिसर’ 10.सीकर में जनभागीदारी से बदली तस्वीर:'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद तुरंत एक्शन में आया प्रशासन, PHED ने सुधारी पेयजल व्यवस्था