सीकर नगर परिषद के निकाय चुनाव को लेकर आज 64 वार्डों के 112 निर्दलीय प्रत्याशियों सिंबल दिया गया। सीकर एसडीम ऑफिस में सुबह 11 बजे से यह प्रक्रिया शुरू हुई जो करीब 2 घंटे दोपहर 1 बजे तक चली। सबसे ज्यादा 28 प्रत्याशियों को अलमारी,14 को बोतल और 11 को सेब चुनावी सिंबल मिला। सीकर में 65 नंबर वार्ड में कांग्रेस पार्टी के द्वारा निर्विरोध जीत हासिल करने के बाद अब 11 सितंबर को 64 वार्डों के पार्षद पद के लिए मतदान होना है। इसके बाद 14 सितंबर को वोटों की गिनती होगी। लॉटरी से मिले सिंबल सीकर एसडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि जिस वार्ड में दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र में चुनाव चिन्ह की वरीयता सूची में पहले नंबर पर एक ही सिंबल की मांग की थी, उसके लिए लॉटरी निकाली गई और फिर जो लॉटरी में जीतने वाले को सिंबल दिया गया। सीकर में 64 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए अब 262 कैंडिडेट मैदान में है। इनमें 112 निर्दलीय प्रत्याशी है। जिन्हें आज सिंबल दिया गया। सिंबल मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने प्रचार में लग गए। इधर अन्य पार्टियां नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रचार में जुट चुकी है। निर्दलीय प्रत्याशी और उनके चुनाव चिन्ह की सूची पार्षद के लिए 2 चरणों में कब कहां वोटिंग Topics: राजस्थान निकाय चुनाव