निकाय चुनाव 2026 में इस बार दो से अधिक संतान वाले लोगों के चुनाव लड़ने पर लगी पाबंदी हट गई। इसका असर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की लिस्ट में भी नजर आया। सीकर में कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दलों ने 12 ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिया है। जिनकी दो से ज्यादा संतान हैं। इसमें कांग्रेस ने 7 और भाजपा ने 5 उम्मीदवार को टिकट दिए हैं। ऐसे में इस बार चुनाव में प्रत्याशियों की पारिवारिक स्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब देखिए किन प्रत्याशियों की 2 से ज्यादा संतानें पहले 2 से अधिक संतान वाले नहीं लड़ सकते थे चुनाव निकाय चुनाव में दो से अधिक संतान वाले प्रत्याशियों को लेकर लागू पात्रता संबंधी पाबंदी के कारण पहले ऐसे लोगों के चुनाव लड़ने पर रोक रहती थी। इस बार नियम में बदलाव के बाद दो से अधिक बच्चों वाले लोग भी चुनाव मैदान में उतर सके हैं। हालांकि सभी वार्डों में ऐसा नहीं है। अधिकांश प्रत्याशियों के एक या दो बच्चे हैं। सीकर में बेहद कम प्रत्याशी अविवाहित हैं। यह खबरें भी पढ़ें : सीकर में भाजपा नेता के ड्राइवर को पार्षद का टिकट:एक मिठाई की दुकान चलाने वाला और एक हलवाई भी BJP लिस्ट में, एक वकील को भी मौका भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से जुड़े नेता के ड्राइवर को टिकट दी है। पार्टी ने दो मिठाई दुकान संचालक और एक वकील पर भी भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।(पूरी खबर पढ़ें) सीकर नगर परिषद में कांग्रेस ने मैकेनिक को दिया टिकट:होटल और प्रॉपर्टी कारोबारी को भी बनाया प्रत्याशी; 2 वकीलों को भी मौका सीकर में कांग्रेस ने सभी 65 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी की लिस्ट में मैकेनिक, होटल और प्रॉपर्टी कारोबारी भी शामिल हैं। दो एडवोकेट को भी टिकट दिया है।(पूरी खबर पढ़ें) जानिए आपका घर किस वार्ड में आता है:सीकर नगर परिषद में 11 सितंबर को वोटिंग, सभापति पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व सीकर नगर परिषद क्षेत्र में 65 वार्ड हैं। वार्ड चुनने के लिए 11 सितंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। मतगणना 14 सितंबर को होगी। सभापति पद के लिए चुनाव 21 सितंबर और उपसभापति पद के लिए 22 सितंबर को चुनाव होगा। सीकर में इस बार सभापति का पद अनारक्षित महिला के लिए रिजर्व है।(पूरी खबर पढ़ें)