कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति, सिरोही की ओर से सादूलपुरा बस्ती स्थित संत रविदास संस्कार केंद्र में सेवा और संस्कार का संदेश दिया गया। समिति की जिला प्रभारी पवन आर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 40 बच्चों को पाठ्य सामग्री, फल और बिस्किट वितरित किए गए। इसके साथ ही बच्चों को योग भी कराया गया। जन्माष्टमी बना सेवा का माध्यम महिला पतंजलि योग समिति की ओर से यह आयोजन समाज सेवा और सेवा भावना के तहत किया गया। समिति की बहनें लगातार सेवा कार्यों के साथ ‘हर घर योग’ के संदेश को लोगों तक पहुंचा रही हैं। हाल ही में समिति की सदस्य बहनें हरिद्वार में आयोजित मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर से नई ऊर्जा और सेवा का संकल्प लेकर लौटी हैं। बच्चों को पोषण के साथ संस्कारों से जोड़ने की पहल समिति की जिला संयोजिका पवन आर्य ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और समाज में एकता की भावना को बढ़ावा देना है। उत्सवों को माध्यम बनाकर बच्चों में राष्ट्रवाद, अच्छे संस्कार और योग के प्रति रुचि पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। 40 बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री और फल आर्य ने बताया कि सादूलपुरा बस्ती स्थित संत रविदास संस्कार केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों के साथ जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को योग कराया गया और 40 बच्चों को पाठ्य सामग्री, फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। इससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। योगिनी बहनों ने निभाई सेवा में भागीदारी कार्यक्रम में शकुंतला चौहान, बादामी देवी, सविता, संतोष खत्री, वीणा बोहरा, हीना जोगसन, विजय लक्ष्मी जैन, ललिता चौहान और संगीता आर्य सहित कई योगिनी बहनें मौजूद रहीं।