सादुलपुर | वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. मेघसिंह राठौड़ पुत्र भैरूंसिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। डॉ. मेघसिंह को आठ अगस्त की रात ब्रेन स्ट्रोक आया था। इसके बाद इलाज चल रहा था। रविवार सुबह निधन हो गया। शाम को मोक्ष भूमि गोशाला में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मुखाग्नि उनके पुत्र घनश्याम राठौड़ ने दी। डॉ. राठौड़ की इच्छा के अनुरूप उनकी दोनों बेटियों ने भी अंतिम यात्रा में अर्थी को कंधा दिया। डॉ. राठौड़ मूल रूप से चानी कोलायत के रहने वाले थे। वर्ष 1971 में राजगढ़ में ड्यूटी के दौरान वे परिवार सहित यहां आकर बस गए थे। लंबे समय तक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहे और पीएचसी के इंचार्ज भी रहे। सेवा कार्यों के प्रति समर्पण के चलते शहर में पहचान थी।