राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत श्रीगंगानगर जिले में प्रथम चरण का मतदान बुधवार 9 सितंबर को होगा। नगरपालिका सूरतगढ़, विजयनगर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ और घड़साना में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। पहले चरण में कुल 136863 मतदाता अनूपगढ़ में 12259 मेल और 11583 फीमेल वोटर्स हैं। घड़साना में 9948 मेल वोटर्स और 9261 फीमेल वोटर्स हैं। रायसिंहनगर में 10634 मेल वोटर्स और 10012 फीमेल वोटर्स हैं। श्री विजयनगर में 7118 मेल वोटर्स हैं, जबकि यहां फीमेल वोटर्स की संख्या 6752 हैं। वहीं, सूरतगढ़ में मेल वोटर्स की संख्या 30623 और फीमेल वोटर की संख्या 28658 है। ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स दिखाकर दें सकेंगे वोट जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतदान सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। मतदान के समय मतदाता को अपनी पहचान साबित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। अगर कोई मतदाता अपना निर्वाचक फोटो पहचान पत्र पेश करने में असमर्थ रहता है तो वह चुनाव घोषणा से पहले जारी किए गए वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से कोई एक मूल दस्तावेज दिखाकर वोट डाल सकता है।