चूरू | राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को पुलिस लाइन में संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों व आमजनों ने साइकिल रैली निकाली तथा फिटनेस का संदेश दिया। रैली पुलिस लाइन से शहर के मुख्य रास्तों तक निकाली गई। सड़कों पर साइकलिंग के माध्यम से जनता से अपील की गई कि स्वस्थ शरीर के लिए रोज कोई भी मनपसंद शारीरिक गतिविधि 29 मिनट तक आवश्यक रुप से करें। कार्यक्रम में पुलिस थाना कोतवाली चूरू, थाना सदर चूरू, महिला थाना चूरू, यातायात शाखा व पुलिस लाइन चूरू के पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिजनों ने भागीदारी की।