चूरू | ऋषिकुल ब्रह्मचर्याश्रम में रविवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और दौड़ में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला राज्य स्तर पर खेल चुकी गोयनका स्कूल ग्राउंड टीम व आश्रम के ब्रह्मचारियों की टीम के बीच खेला गया। कांटे के मुकाबले में आश्रम की टीम ने स्कूल ग्राउंड टीम को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। कोच प्रदीप शर्मा ने रेफरी की भूमिका निभाई। बास्केटबॉल के दो मुकाबले खेले गए। मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। अशोक जोशी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मैच के दौरान जय राठौड़, गणेशसिंह और हिमांशु ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ सचिव ठाकुरमल शर्मा थे। इस मौके पर मनीराम, हरि महता, चंदन तंवर, आश्रम प्रबंधक ईश्वर सिंह राठौड़ आदि मौजूद रहे।