प्रदेश में निकाय चुनाव के नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है। ऐसे में बीजेपी-कांग्रेस समेत अन्य दलों के प्रत्याशी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचेंगे। अधिकांश जगहों पर टिकट तय होने की सूचना पहुंच चुकी है। कई जगह सामूहिक रूप से सिंबल वितरण के साथ एकसाथ नामांकन दाखिल करने की स्थिति बनेगी। इधर, भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की। दोनों रिटर्निंग अफसरों के दफ्तर में सिंबल जमा कराएंगे। प्रदेश में अब तक 13 हजार उम्मीदवार 15,430 नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। अधिकांश जगहों पर समय पर टिकट वितरण नहीं होने से अंतिम दिन बड़ी संख्या में नामांकन होने की संभावना है। बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य दलों के 35 हजार से अधिक नामांकन का अनुमान है। प्रदेश में 309 निकायों के 10,245 वार्ड हैं। इनमें पांच निकाय ऐसे भी हैं, जहां अब तक एक भी दावेदार ने उम्मीदवारी नहीं जताई है। शून्य नामांकन वाले निकाय-वार्ड