टोंक में कोतवाली थाना पुलिस ने पिछले दिनों गुलजार बाग में चेन स्केचिंग मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी रोशन मीणा के निर्देशानुसार कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल वेष्णव के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा है। पीड़िता सामान खरीदने बाजार गई थी कोतवाल भंवर लाल वैष्णव ने बताया- 23 अगस्त 26 को प्रार्थिया इंद्रा विजय (82) पत्नी स्वर्गीय गोविन्द विजय निवासी शशि मार्ग गुलजार बाग ने थाना कोतवाली ने मामला दर्ज कराया है। वह घटना के दिन अपने घर गुलजार बाग से बाजार जा रही थी, तब अचानक मुकेश जनरल स्टोर के सामने बाइक पर आए एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक सामने से झपटा मारके चेन तोड़कर फरार हो गया। शोर मचाकर उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी भाग गया था। डेढ तोले की चेन, 2 लाख 50 हजार रुपए कीमत प्रार्थीया के मुताबिक उसकी सोने की डेढ तोले की चेन थी,जिसकी लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए कीमत थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके अनुसंधान शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना ने विभिन्न टीमो का गठन किया। टीमों ने शहर मे लगे विभिन्न् सीसीटीवी केमरो के सहयोग से आरोपी का रुट ट्रेक किया। साथ ही लगातार प्रयास करके व अन्य तकनीकी संसधानों के सहयोग और परम्परागत पुलिस तरीकों से आरोपी की पहचान कर आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी जामा मस्जिद के पीछे की ओर दरगाह वाली गली बहीर निवासी रहने वाला आमीर (27) पुत्र शहजाद को वर्ष 2018-19 में जयपुर मे भी चेन स्केचिंग के मामले मे कुख्यात मुकेश, जावा, इमरान की टीम का सदस्य रहा है। आरोपी के कब्जे से लुटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। वारदात में उपयोग ली गयी मोटरसाईकिल को जब्त किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।