टोंक एसपी रोशन मीना के निर्देशन में मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर वॉर के तहत अगस्त माह में साइबर अपराधियों के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ कार्रवाई की है। इसमें एक माह में 31 साइबर अपराध के मामले दर्ज कर 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में 05 कारे, 03 बाइक एवं 01 लैपटॉप, साइबर अपराध से संबंधित 47 मोबाइल फोन बरामद,5 एटीएम कार्ड, 3 बैंक पासबुक, 2 चेकबुक,1 अन्य कार्ड बरामद किए है। आरोपियों के कब्जे से 65 हजार 300 रुपए भी बरामद किए है। एसपी रोशन मीना ने बताया कि इस कार्रवाई के पीछे जिले में साइबर अपराध खत्म करके लोगों को साइबर अपराध से बचाना है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी साइबर ठगों के खिलाफ जारी रहेगी। जांच में प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि इन साइबर ठगों ने सैकड़ों लोगों से करीब दस करोड़ रुपए की ठगी की है। साइबर अपराध के खिलाफ ये प्रमुख कार्रवाई हुई: -31 साइबर अपराध के प्रकरण दर्ज। -दर्ज प्रकरणों में 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। -कार्यवाही के दौरान 05 कारे, 03 बाइक एवं 01 लैपटॉप बरामद। -साइबर अपराध से संबंधित 47 मोबाइल फोन बरामद। -05 एटीएम कार्ड, 03 बैंक पासबुक, 02 चेकबुक एवं 01 अन्य कार्ड बरामद। -आरोपियों के कब्जे से 65 हजार 300 रुपए बरामद किए। -दर्ज प्रकरणों में सामने आई कुल फ्रॉड राशि एक करोड़ 20 लाख 7 हजार 406 रुपए। -NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर 6 लाख 64 हजार 883 की साइबर ठगी की राशि से संबंधित कार्कीरवाई की गई। -साइबर अपराध में उपयोग किए जा रहे मोबाइल नंबर/IMEI के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 92 मोबाइल एवं 109 IMEI को ब्लॉक करवाया गया। इस प्रकार कुल 201 मोबाइल/IMEI पर कार्रवाई की गई। -साइबर अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी एवं रिकॉर्ड को सुदृढ़ करने के लिए 35 अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड ऑनलाइन किया गया।