टोंक पंचायत समिति की पूर्व ग्राम पंचायत डारड़ा हिंद को गत दिनों परिसीमन में नगर परिषद टोंक के क्षेत्र में शामिल करने के फैसले के खिलाफ वहां के लोग नगर परिषद चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर रखा है। रविवार को टोंक एसडीएम सीमा खेतान, तहसीलदार लोगों को मतदान करने के लिए समझाने गए। ग्रामीण ने एक आवाज में कहां कि वे इसे नगर परिषद में शामिल नहीं होने देंगे, सरकार हमारी मांग नहीं मानती है तक यह बहिष्कार जारी रहेगा। ग्रामीणाें का चुनावों के बहिष्कार का ऐलान ग्रामीणोंं ने विकास का हवाला देते हुए होने जा रहे टोंक नगर परिषद सहित आगामी सभी चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया- परिसीमन होने के बाद किसी ने आकर उनकी सुध नहीं ली है। यहां सफाई व्यवस्था चरमराई है । विकास कार्य ठप पड़े है। इसलिए उनका गांव वापस ग्राम पंचायत ही रहे। इस निर्णय के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम टोंक सीमा खेतान एवं तहसीलदार अजयपाल यादव रविवार को ग्राम डारडा हिंद पंहुचे। जिन्होंने ग्रामीणोंं से बातचीत की साथ ही समझाईश की। ग्रामीण अपनी मांग से टस से मस नहीं हुए। नारेबाजी की। जिनका कहना था कि उन्हें नगर परिषद से हटाया जाए और ग्राम पंचायत में यथावत रखा जाएं। ग्रामीणोंं के विरोध के बाद एसडीएम सीमा खेतान और तहसीलदार अजयपाल सिंह बैरंग लौट आए। टोंक नगर परिषद अपने शहर टोंक का ही विकास नहीं कर पाई ग्रामीणोंं का आरोप है कि टोंक नगर परिषद अपने शहर टोंक का ही विकास नहीं कर पाई, जहां टूटी सड़कें, गंदगी का आलम है, तो वह हमारे गांव का विकास कैसे कर पाएगी। ग्रामीण शिवजीराम चौधरी, रामेश्वर प्रसाद, रामनिवास आदि ग्रामीणोंं ने बताया कि उनका गांव कृषि प्रधान गांव है, उनके गांव को नगर परिषद में मिला लेने के फैसले से गांव का तो विकास ही रुक जाएगा। इसको लेकर ग्रामीणोंं ने एकजुट होकर आगामी नगर पालिका चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने समस्याएं रखी लेकिन समाधान नहीं हुआ ज्ञात रहे कि परिसीमन में डारडा हिंद नगर परिषद टोंक में शामिल कर लिया गया है। ग्रामीण अपनी पीड़ा से सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को पहले ही अवगत करवा चुके है। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उल्लेखनीय रहे कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही सोमवार को नामांकन दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि है लेकिन सभी तक डारडा हिंद वार्ड से किसी ने नामांकन भी किया । परिसीमन के अनुसार ग्राम डारडा हिन्द नगर परिषद के वार्ड नंबर 2 के रूप में शामिल है। जहां वार्ड पार्षद के लिए 11 सितम्बर को मतदान प्रस्तावित है।