टोंक एसपी रोशन मीना के निर्देशन में टोंक DST की नशे के विरुद्ध फिर बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की करीब 74 ग्राम स्मैक के साथ महिला को टोंक सदर थाना क्षेत्र से पकड़ा, उसके पास से खरीद फरोख्त के 15000 रुपए, 9 महंगे मोबाइल फोन तथा एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया है। आरोपी महिला को टोंक सदर थाना पुलिस ने । मौके से गिरफ्तार किया है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि टोंक सदर थाना क्षेत्र में बंबोर रोड की ओर एक महिला अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रही है।इस डीएसटी टोंक की टीम मौके पर पहुंची और महिला को रुकवा लिया। उसके बाद डी एस टी टीम ने टोंक सदर थाना पुलिस को सूचना करते हुए मौके पर पहुंची और महिला को रुकवा कर पूछताछ तो वह सही जवाब नहीं दे पाई। उसके बाद उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास करीब 15 लाख रुपये कीमत की 74 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जब्त की गई। आरोपी महिला द्वारा लगातार बंबोर रोड पर छोटे-छोटे पैकेट बना कर स्मैक की बिक्री की जा रही थी। युवाओं की नसों में जहर घोलने का अवैध काम किया जा रहा था जिस पर DST द्वारा कड़ा प्रहार किया गया है आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सदर टोंक पर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी है। महिला आरोपी को पुलिस थाना सदर टोंक मौके पर गिरफ्तार किया गया ।