उदयपुर नगर निगम चुनाव में BJP और कांग्रेस ने Gen-Z को भी चुनावी मैदान में उतारकर युवा चेहरों पर भरोसा जताया है। दोनों पार्टियों से कुल 8 जेन-ज़ी प्रत्याशी पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। युवा चेहरों की एंट्री से कई वार्डों में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इनमें BJP ने 26 साल की राष्ट्र सेविका समिति की स्वयंसेविका और इंटीरियर डिजाइनर को टिकट दिया है। वहीं, वार्ड नंबर 38 से प्रज्ञा पाटीदार को टिकट दिया है। 26 साल की प्रज्ञा पेशे से इंटीरियर डिजायर है, जो करीब 8 राष्ट्र सेविका समिति की स्वयंसेविका है और समिति में शिक्षिका भी है। 6 महीने पहले प्रज्ञा की शादी नितिन पाटीदार से हुई है, जो पेशे से डॉक्टर है। कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस के महासचिव की 27 साल की पत्नी और 23 साल की कानून की पढ़ाई कर रही युवती को भी मौका​ दिया है। सिस्टम को सुधारने के लिए दोष देने के बजाय खुद उतारना जरूरी प्रज्ञा का राजनीतिक तौर पर कोई पारिवारिक बैकग्राउंड नहीं है। प्रज्ञा का कहना है कि सिस्टम को सुधारने के लिए सिस्टम को दोष देने के बजाय खुद सिस्टम में उतरना जरूरी है। बीजेपी ने वार्ड 31 से 27 साल की नसरीन बानो को टिकट दिया है। नसरीन हाउस वाइफ है और उनके 7 साल का बेटा है। उन्होंने 8वीं तक पढ़ाई की है। उनके पति अब्दुल कादिर बीजेपी के अल्ससंख्यक मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य हैं, जो रियल स्टेट से जुड़ा काम करते हैं। परिवार से सीधे तौर पर कोई राजनीति में नहीं कांग्रेस ने भी वार्ड 55 से जैसिका राव को मैदान में उतारा है। 23 साल की जैसिका अनमैरिड है और बीए-एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। जैसिका का कहना है कि उनके परिवार से सीधे तौर पर कोई राजनीति में नहीं है। उनकी मौसी के पार्टी में सक्रियता रही है। जैसिका यह टिकट बाय लक मानती है। उनका कहना है कि आज के समय में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। सबसे ज्यादा जेन-जी जरनेशन इसी बात से चिंतित है। कांग्रेस से वार्ड 61 में 25 साल की सीमा डांगी को मिला टिकट कांग्रेस ने वार्ड 61 से 25 साल की सीमा डांगी को टिकट दिया है। उनके पति विशाल डांगी यूथ कांग्रेस में महासचिव रहे हैं और कानपुर ग्राम पंचायत के वार्ड पंच भी रहे हैं। 10वीं तक पढ़ी सीमा हाउस वाइफ है और उनकी 2 बेटियां है। इनके अलावा भी कांग्रेस ने 3 युवती और 1 युवक को​ टिकट दिया है। वार्ड नंबर 65 से किशन भील (27), वार्ड 62 से सविता गमेती (28), वार्ड 13 से उषा गमेती (23) और वार्ड 42 से खुशी गमेती (24) को टिकट दिया है। इनके अलावा वार्ड नंबर 10 से बीएपी ने भी साकिब खान (26), वार्ड नंबर 43 से शांतिलाल (26), सीपीआईएम ने वार्ड नंबर 31 से मुस्कान राही (23) और कुल 8 जेन-जी जनरेशन के युवाओं ने निर्दलीय नामाकंन दाखिल किया है।