उदयपुर में लोग अपने इलाके की समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ के जरिए सामने ला रहे हैं। सड़क, नाली, सफाई, बिजली और पानी से जुड़ी शिकायतों को संबंधित विभागों तक सीधे पहुंच रही हैं। कार्रवाई के लिए फॉलोअप किया जा रहा है। जनसमस्याओं पर लगातार मिल रहे फीडबैक से ‘भास्कर समाधान’ स्थानीय मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन गया है। आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट के बाद हुआ समस्या पर एक्शन उदयपुर के नाकोड़ा नगर से रवीन्द्र ने रोड लाइट बंद होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि पूर्व में लाइट ठीक हो गई थी लेकिन फिर से खराब हो गई है जिससे गली में अंधेरा रहता है। उन्होंने बताया कि अंधेरे के कारण लोगों को बहुत असुविधा हो रही है। इस समस्या के 'भास्कर समाधान' पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने समाधान करवा दिया है। एक्सईएन रितेश पाटीदार बने ‘स्टार ऑफिसर’ हिरण मगरी सेक्टर 9 से सुंदरलाल ने हॉस्टल के पास रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया कि बीते एक साल से यह रोड लाइट खराब पड़ी है लेकिन कोई इसे ठीक नहीं कर रहा। विभाग में कई बार शिकायत कर चुके हैं। 'भास्कर समाधान' पर समस्या पोस्ट होने के बाद एक्सईएन रितेश पाटीदार ने टीम भेजकर इसे ठीक करवा दिया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं… कभी भी गिर सकता है खंभा, विभाग लापरवाह उदयपुर के पहाड़ा क्षेत्र से मुबारिक खान ने बिजली विभाग से जुड़ी एक समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हमारे क्षेत्र में मिट्टी के टीले पर लगा एक बिजली का खम्भा कभी भी गिर सकता है। पोली जमीन और बरसात में कटाव के कारण जमीन में इसकी पकड़ कमजोर हो चुकी है। इससे कभी भी कॉलोनी में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि पहले भी इस समस्या के बारे में पोस्ट किया था लेकिन विभाग की तरफ से कोई एक्शन अब तक नहीं हुआ है जबकि खतरा अब भी बरकरार है। नहर में कचरा–मलबा, सालों से नहीं हुई सफाई भक्तिधाम मार्ग, होली चौक, महावीर कॉलोनी पार्क से लालचंद दर्जी ने नहर की सफाई न होने की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि बड़गांव से जा रही नहर में बहुत गंदगी है। इसकी सालों से सफाई नहीं हुई है। तले में जमा पानी काई और कचरे की वजह से सड़ रहा है जिसमें मच्छर पनप रहे हैं। प्रशासन से निवेदन है कि इसकी साफ–सफाई करवाएं ताकि गंदगी की वजह से पनप रहे मच्छरों से स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। खुले में डाल रहे कचरा, न सफाई होती न पाबंद कर रहे आर्य समाज मार्ग, सेक्टर 4 हिरण मगरी के सेक्टर 4 से अमित कुमार ने महेश सेवा समिति के पास बने अवैध डम्पिंग जोन का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि समिति भवन के कोने पर लोगों ने अपनी मर्जी से ही कचरा डालना शुरू कर दिया और धीरे–धीरे यह एक डम्पिंग जोन में तब्दील हो गया है। आते–जाते इस जगह से बहुत बदबू आती है। मना करने के बावजूद लोग यहां कचरा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। खुले में पड़े कचरे में बेसहारा पशु दिनभर जमावड़ा लगाए मुंह मारते रहते हैं। इसका समाधान करवाएं और इस जगह की नियमित साफ–सफाई करवाकर स्थायी रूप से कचरा डालना बंद करवाएं। 6 महीने से रोड लाइट खराब,विभाग को फुर्सत ही नहीं पुरोहितों की मादरी, गरबा चौक, कृष्ण नगर से लोकेश भाटी ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके एरिया में बीते 6 महीने से रोड लाइट बंद पड़ी है। इससे अंधेरे के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों भरी टूटी सड़क और वन्य जीवों के डर के कारण अंधेरे में लोग बाहर निकलने से भी बचते हैं। इस मंच के माध्यम से संबंधित विभाग से अपील है कि इस लाइट को जल्द ठीक करवाकर स्थानीय लोगों को स्थायी समाधान दें। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। 'भास्कर समाधान' से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 1.नगर निगम के XEN रितेश पाटीदार बने 'स्टार ऑफिसर':80 फीट मेन रोड पर ठीक हुई स्ट्रीट लाइट, घाटी की मंग्री में बंद रोड लाइटों की समस्या का हुआ समाधान 2.सुभाष शर्मा बने 'पब्लिक के स्टार':गायत्री नगर में सीवर लाइन की समस्या से मिली राहत, तो चित्रकूट नगर में टूटे नाले की समस्या का हुआ समाधान 3.भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या दूर, बंद पड़ी रोड लाइटें हुई दुरुस्त 4. उदयपुर में 'भास्कर समाधान' का असर:गायत्री नगर में हुई सफाई, तो अंबामाता में रोशनी लौटी, जीतमल डांगी बने ‘पब्लिक के स्टार’ 5.उदयपुर में 'भास्कर समाधान' से बदली तस्वीर:बंद रोड लाइटों पर हुआ एक्शन, समाधान के लिए विभागों ने बढ़ाया कदम 6.'भास्कर समाधान' ला रहा बदलाव:उदयपुर में खराब रोड लाइट से जुड़ी दो समस्याओं का निपटारा, जेईएन राजकुमार बने ‘स्टार ऑफिसर’ 7.स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा की कार्रवाई:चित्रकूट नगर को मिली अंधेरे से मुक्ति, तो मल्ला तलाई में दूर हुई कचरे की समस्या 8.1 साल पुराने कचरे के ढेर से मिली राहत:उदयपुर नगर निगम ने कराई साफ-सफाई, खराब रोड लाइटें विभाग ने करवाईं दुरुस्त 9.बेसहारा पशुओं से बच्चों की सुरक्षा का सवाल:आजाद नगर में नाले का पानी जमा होने से बढ़ी दिक्कत, पुलन और राणा प्रताप नगर में समस्याओं का हुआ समाधान 10.हिरण मगरी में बंद रोड लाइट हुई दुरुस्त:सेक्टर 9 में भी अंधेरे से मिली राहत, जालम सिंह बने ‘पब्लिक के स्टार’