दैनिक भास्कर वार्ड परिक्रमा के तहत वार्ड से 21 से 25 में दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम घूमी। इस दौरान क्षेत्रवासियों से बातचीत की। यहां के लोग भी टूटी नाली, बदहाल सड़कें, रोड लाइट गुल, मवेशियों और कुत्तों से परेशान होने की समस्या से ग्रस्त नजन आए। उन्होंने और क्या-क्या कहा आप भी सुनिए। वार्ड 21- सीवरेज-आवारा मवेशियों से परेशान वार्ड संख्या 21 के केशव नगर में रहने वाले नारायण सिंह ने बताया कि सीवरेज की समस्या से बहुत परेशान है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। नालियों की भी समय पर सफाई नहीं होती। उर्मिला देवी कहती है गलियों में में मवेशियों और कुत्तों से बहुत परेशान है। वार्ड 22- सीवरेज की समस्या का कब होगा समाधान वार्ड संख्या 22 के शहीद नगर में रहने वाले वृद्ध कस्तुरराम ने बताया कि सीवरेज की समस्या से खासे परेशान है। सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। लाइट का टूटा खंभा कभी भी गिर सकता है। लेकिन उसे हटाया नहीं जा रहा। रोड लाइट भी बंद रहती है। रामलीला मैदान में गंदगी का आलम है। इनका समाधान होना चाहिए। वार्ड 23- सीरवेज और सफाई की समस्या वार्ड संख्या 23 के टैगोर नगर क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक राजपुरोहित का कहना है। टूटी रोड, रोड लाइट बंद होना, समय पर वार्ड क्षेत्र में सफाई नहीं होना और बदहाल सीवरेज की समस्या से खासे परेशान है। कई बार शिकायतें कर चुके लेकिन सुनवाई नहीं होती। अब तो नए बनने वाले निगम के बोर्ड से आस है कि वे कुछ शहर के विकास में काम करें। वार्ड 24- 7-8 टीम में पानी आता है, रोड लाइट चार महीने से बंद वार्ड संख्या 24 में टैगोर नगर कच्ची बस्ती में रहने वाली वृद्धा वालकी देवी बताते है कि उनके मोहल्ले में 7-8 दिन में पानी आता है। रोड लाइट तो पिछले करीब चार महीने से बंद है। सड़क सालों से टूटी पड़ी है लेकिन सुनवाई नहीं होती। इसी तरह मानपुरा भाकरी क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने टूटी नाली, खस्ताहाल सड़कें और चरमराई सफाई को लेकर नाराजगी जताई। वार्ड 25- टूटी रपट पर हादसे की आशंका रहती है वार्ड संख्या 25 के हैदर कॉलोनी में रहने वाली वृद्धा शहिदा बानो ने बताया कि उनके वार्ड क्षेत्र में आने वाले रास्ते की रपट पिछले काफी समय से टूटी पड़ी है। रोड लाइट भी रात के समय इस रोड पर बंद रहती है। ऐसे में हादसे होने का डर रहता है। सफाई व्यवस्था भी पूरे वार्ड में चरमराई हुई है। शिकायत करते है लेकिन सुनवाई नहीं होती।