त्योहारी सीजन के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा टीम ने रीको स्थित महालक्ष्मी मसाला उद्योग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 'सन स्टार' ब्रांड की 1073 किलोग्राम संदेहास्पद लाल मिर्च सीज की है। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री संचालक बाहर से तैयार माल मंगवाकर अपनी यूनिट में सन स्टार ब्रांड के नाम से पैक कर रहा था। सीज किए गए 25-25 किलो के 43 कट्टों पर किसी भी प्रकार की मैन्युफैक्चरिंग डेट या जरूरी लेबलिंग नहीं पाई गई। इससे माल में कृत्रिम रंगों और खतरनाक केमिकल्स की मिलावट का गहरा संदेह है। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सारा माल जब्त कर लिया। इसके अलावा, गुणवत्ता की जांच के लिए धनिया और हल्दी पाउडर के नमूने भी लिए। ^त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की मांग अचानक बढ़ने पर कुछ लोग ज्यादा मुनाफे के चक्कर में घटिया और मिलावटी सामग्री बाजार में उतार देते हैं। मसालों में इस्तेमाल होने वाले सिंथेटिक रंग, स्टार्च और हानिकारक केमिकल्स लोगों के लीवर पर घातक असर करते हैं। त्योहारी सीजन में जारी रहेगी कार्रवाई : खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश जांगिड़, धर्मेंद्र नेहरा और शंकरलाल कालीराना ने बताया कि त्योहारी सीजन में आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा। लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की डॉ. सुरेंद्रसिंह भाटी, असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिसिन