चनाना | क्यामसर गांव में तेजाजी मंदिर निर्माण में 1.11 लाख का आर्थिक सहयोग देने पर बड़सरा की ढाणी के बनवारी लाल धींवा एवं एडवोकेट दीपक धींवा का सम्मान किया गया। भामाशाह ने निर्माण सामग्री भी भेंट की है। इस पर राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र क्यामसरिया के नेतृत्व में भामाशाहों का सम्मान किया गया। महासंघ जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिवप्रसाद चौधरी व प्रभारी सुनील काजला ने माला, शॉल व साफा पहनाया।