पाली | पाली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सोजत रोड थाना पुलिस ने पाचुंडा कलां में कार्रवाई की। यहां से 1 किलो 129 ग्राम अफीम का दूध जब्त कर 55 वर्षीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। तौलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा और 30 हजार रुपए की नकदी बरामद की गई है। थानाधिकारी कमला को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी। एएनटीएफ पाली चौकी प्रभारी सूरजभान और उनकी टीम हेड कांस्टेबल रोहिताश, कांस्टेबल ओमराज, रामनिवास ने गुरुवार देर रात को घर पर दबिश दी थी। प्लास्टिक की थैलियों में भरा हुआ अफीम का दूध बरामद हुआ।