श्रीगंगानगर| श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा रविवार को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मनन विहार में आयोजित इस शिविर में 117 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। संस्था की अध्यक्ष कविता गजरा ने बताया कि शिविर में मरीजों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। डॉ. अर्चना रावत ने एक्यूप्रेशर पद्धति से उपचार किया। लक्ष्मी बदरा ने स्पीच थेरेपी के माध्यम से हकलाहट व तुतलाहट की समस्या पर परामर्श दिया। डॉ. राजेश अरोड़ा ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। मेघा जैन ने बॉडी चेकअप किया। मनोचिकित्सक डॉ. अस्मिता मुंजाल ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। इसके अलावा डॉ. स्वाति ने महिलाओं के रोगों सहित बीपी व शुगर की जांच की। कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक सोहन लाल गजरा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान फाउंडेशन की सचिव वैशाली पाठक, उपाध्यक्ष डॉ. अर्चना रावत, जिला अध्यक्ष साक्षी धवन व जिला सचिव सिमरन कथूरिया ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। शिविर में पूजा पारिक, अमन, उमेश, निधि कामरा, रजनी, ममता, कमलेश, रोशन, भाव्या, ईशु सहित अन्य पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।