भास्कर न्यूज | ब्यावर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। बीयर और अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रेलर जब्त किया। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। रायपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रेलर से भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। पुलिस टीम ने पीपलिया चौकी के सामने नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान ट्रेलर नंबर आर.जे 52 जी.ए 2513 को रुकवाया। तलाशी में ट्रेलर के भीतर पावडर के कट्टों के नीचे दबाकर रखी 125 पेटी बीयर मिली। 56 पेटी अंग्रेजी शराब भी मिली। पुलिस ने शराब जब्त की। ट्रेलर भी जब्त किया। जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रेलर चालक को मौके पर पकड़ा। आरोपी की पहचान अतीतमंड निवासी 22 वर्षीय त्रिलोक सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि शराब ब्यावर से भरकर मोरबी ले जा रहा था।