उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्त वर्ष 2026-27 में राजस्थान और सीमावर्ती क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 13 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम तेज कर दिया है। करीब ₹21 हजार करोड़ लागत वाले इन प्रोजेक्ट्स की डीपीआर इस साल रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी, जिससे मंजूरी का रास्ता साफ होगा। बड़े प्रोजेक्ट्स को बाद में नीति आयोग भेजा जाएगा, जबकि कुछ को चरणों में मंजूरी दिलाने की तैयारी है। सबसे अहम जयपुर-फुलेरा तीसरी लाइन है, जो प्रदेश के सबसे व्यस्त रेल कॉरिडोर पर दबाव कम करेगी। अभी इस सेक्शन पर ट्रैफिक अधिक होने से ट्रेनों को क्रॉसिंग और ओवरटेक में देरी होती है। तीसरी लाइन बनने से एक साथ ज्यादा ट्रेनें चल सकेंगी, जिससे जयपुर-अजमेर और जयपुर-जोधपुर रूट पर संचालन आसान होगा और एक्सप्रेस ट्रेनों की गति में सुधार आएगा। प्रोजेक्ट्स से सेना और यात्रियों को राहत