दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स पर हुई पुलिस की कार्रवाई का विरोध जयपुर में भी हो रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच में वकील केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। विधि विभाग कांग्रेस, राजस्थान हाईकोर्ट (जयपुर) से जुड़े वकीलों ने स्टूडेंट्स के समर्थन में पैदल मार्च निकाला। यह पैदल मार्च हाईकोर्ट के गेट नंबर-3 से अंबेडकर सर्किल तक रहा। वहीं, जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के गेट पर छात्र नेता शुभम रेवाड़ भूख हड़ताल बैठे हैं। उनकी भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन है। उनके नेतृत्व में स्टूडेंट धरना दे रहे हैं। वकील बोले- देश के भविष्य को बचाने की लड़ाई वकीलों का कहना है कि देश के भविष्य को पीटा जा रहा है। उनके कपड़े फाड़े जा रहे हैं। अश्लीलता की जा रही है। कीलें लगा-लगाकर उनको मारा जा रहा है, जैसे वो आंतकवादी हों। ये हमारे देश के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। बच्चों के हित के लिए हम बैठे हैं। जिस तरह सीजेआई ने बच्चों की बात सुनने के लिए टाइम नहीं दिया, ये गलत है। देखिए, प्रदर्शन की PHOTOS… कांग्रेस नेता बोले- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें वकीलों के धरने में पहुंचे कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा- दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। जिनके कारण पूरा देश सुलग रहा है। जब तब पीएम उनका इस्तीफा नहीं लेंगे, तब तक पूरे देश में आंदोलन चलता रहेगा। … यह खबर भी पढ़ें… पुलिस ने कांग्रेस और BAP कार्यकर्ताओं पर बरसाईं लाठियां:राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता की भूख हड़ताल, कोटा में जिलाध्यक्ष बैरिकेड्स पर चढ़ी एक्टर बोले- जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स हमारे-आपके बच्चों के लिए लड़-रहे:राघव जुयाल ने कहा- Gen-Z पहले से ज्यादा जागरूक, अधिकारों-जिम्मेदारियों को समझती है जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से पुलिस की धक्का-मुक्की:वाटर कैनन चलाई, एक महिला बेहोश हुई; भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे थे जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई:कांग्रेस कार्यालय घेराव करने निकले थे,राठौड़ बोले- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले भाड़े के टट्‌टू और पत्थरबाज थे पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…