बारां | श्री शिवाय हॉस्पिटल बारां की ओर से मांगरोल के अस्पताल में निशुल्क चर्म एवं कुष्ठ रोग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श के साथ निशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर प्रभारी राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. भोलाराम दिलावर ने कुल 135 मरीजों को निशुल्क परामर्श देकर लाभान्वित किया। शिविर का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सुमन, पूर्व चेयरमैन पीयूष विजय, सोशल मीडिया जिला संयोजक रोहित नायक सरकार, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र मीणा, मंडल महामंत्री प्रहलाद सिंह सोलंकी एवं मनोज नागर ने किया। डॉ. दिलावर ने चर्म रोगों से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए उनके कारण, उपचार एवं बचाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विकास नागर, दिनेश नागर, हिमांशु सुमन, विष्णु जांगिड, जगदीश नागर, अभिषेक नागर, निशांत सिन्हा, अश्विन पाठक, आलोक झा आदि ने सहयोग किया।