बेमौसम बारिश में मंडियों में अनाज को आंधी-तूफान, बारिश-ओलों बचाने के लिए डोम तैयार होंगे। इसके लिए 20 करोड़ मंजूर किए गए हैं। बहरहाल, इस मंजूरी के बाद कृषि विपणन बोर्ड प्रस्ताव लेकर काम आगे बढ़ाएगा। कई साल से मानसून में जलभराव से जूझते आ रहे बीकानेर को भी बड़ी राहत मिलने जा रही है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए जलभराव वाले क्षेत्रों में पंपिंग स्टेशन, राइजिंग मेन लाइन डालने, ड्रेनेज व्यवस्था, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लागू करने सहित छोटे-बड़े नालों को मजबूत करने के काम होंगे। इससे बरसाती जल का प्रभावी निकास हो सकेगा। इसके लिए 59.10 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के इन बजट कार्यों को हरी झंडी दिखाई गई है। राहत कार्यों में सवाई माधोपुर को वरीयता मिली है, जो कि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का विधानसभा क्षेत्र है। शेष | पेज 7 सवाई माधोपुर को सबसे ज्यादा फायदा पूरे पैकेज में सबसे ज्यादा काम सवाई माधोपुर में स्वीकृत किए गए हैं, जहां 550 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट शामिल हैं— अन्य बड़े फैसलों में भी माधोपुर को राहत, कई इंफ्रा काम भी मंत्री के विभाग को: सवाई माधोपुर में जहां जरूरत थी, वहां बजट दिया है। बजट 2600 करोड़ है, शेष 800 करोड़ अगले फेज में जारी करेंगे। -डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, मंत्री