राजधानी जयपुर में पहली बार ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन 1 और 2 जुलाई को होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार सुबह इसका उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में 80 से अधिक केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों के अफसर, 28 राज्यों से श्रेष्ठ नवाचार करने वाले 2700 प्रतिनिधि शामिल होंगे। ‘विकसित भारत 2047’ थीम और एआई, डेटा और डिजिटल गवर्नेंस के नए मॉडल पर इसमें 2 दिन मंथन होगा। देश के 1100 स्टार्टअप प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। 42 संस्थाएं और कंपनियां अपनी तकनीकों व डिजिटल समाधानों की प्रदर्शनी लगाएंगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक्सिमम गवर्नेंस, मिनिमम गवर्नमेंट’ को साकार करते हुए इस सम्मेलन से राजस्थान को बहुत फायदा मिलेगा। एआई आधारित डिजिटल शासन पर मंथन होगा। सम्मेलन का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा आधारित निर्णय प्रणाली और सुरक्षित डिजिटल गवर्नेंस के माध्यम से नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आसान बनाना है। 9 बार राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन का श्रीनिवास के नाम रिकॉर्ड दिल्ली में रहते हुए सीएस वी.श्रीनिवास देश में 8 बार ई-गवर्नेंस सम्मेलन आयोजित करा चुके हैं। अब वे नौवां सम्मेलन जयपुर में करवा रहे हैं। 9 बार आयोजन का जिम्मा संभालने वाले वे देश के पहले आईएएस हैं। उन्होंने पीसी में पिछले सम्मेलनों के किस्से सुनाए। साथ ही पिछले 3 सम्मेलनों की वाल ऑफ फेम तैयार करवाई। प्रदेश में 82% सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध सीएस वी.श्रीनिवास ने बताया कि राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में लगातार बड़े बदलाव किए गए हैं। आज प्रदेश में लगभग 82 प्रतिशत सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। 26 हजार से अधिक सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिकों तक पहुंच रही हैं। सरकार ने कर्मचारियों की सर्विस बुक को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब कर्मचारियों और पेंशनर्स को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। इसके अलावा स्मार्ट ट्रेजरी, एसएमएस और ‘स्पर्श’ जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म सरकारी कामकाज को अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बना रहे हैं। 65 लोगों को देंगे 17 पुरस्कार सम्मेलन के दौरान ई-गवर्नेंस राष्ट्रीय पुरस्कार-2026 भी प्रदान किए जाएंगे। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह विभिन्न श्रेणियों में 65 लोगों को 17 उत्कृष्ट पहलों को सम्मानित करेंगे। इनमें 10 स्वर्ण पुरस्कार, 6 रजत पुरस्कार और 1 जूरी पुरस्कार शामिल हैं। सम्मेलन का मकसद