जयपुर-अजमेर रेलवे रूट पर स्थित कनकपुरा रेलवे स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके कारण रेलवे ट्रैफिक प्रभावित होगा और कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। जयपुर जंक्शन से फुलेरा, जोधपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ होते हुए गुजरात और पंजाब जाने वाली ट्रेनें अब डायवर्ट होकर सीकर जिले के रेलवे स्टेशनों से गुजरेंगी। नॉर्दर्न वेस्टर्न रेलवे के चीफ पीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि कनकपुरा स्टेशन पर हो रहे काम के चलते कई ट्रेनों को रीशेड्यूल और डायवर्ट किया गया है। इससे सीकर जिले के यात्रियों को खास फायदा मिलेगा, क्योंकि लंबी दूरी की कई ट्रेनें अब नीमकाथाना और रींगस स्टेशनों पर रुकेंगी। डायवर्ट हुई प्रमुख ट्रेनें और उनका नया रूट: ट्रेन नंबर 12215- दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 12 मई को दिल्ली सराय रोहिला से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना व रींगस स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 15013- जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस 12 मई को जैसलमेर से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी। ये ट्रेन सीकर जिले के रींगस व नीमकाथाना स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। 3 मई से 8 मई, 12 मई व 14 मई को काठगोदाम से चलने वाली ट्रेन नंबर 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना और रींगस स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 15716- अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस 12 मई को अजमेर से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन सीकर जिले के रींगस व नीमकाथाना स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 17019- हिसार-हैदराबाद एक्सप्रेस 12 मई को हिसार से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर संचालित चलेगी। ट्रेन नंबर 19269- पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन 8 मई पोरबंदर से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन सीकर जिले के रींगस व नीमकाथाना स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 19416, श्रीमातावैष्णोदेवीकटरा-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन 5 मई व 12 मई को श्रीमातावैष्णोदेवीकटरा से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग रेवाडी- रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना व रींगस स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 20937- पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिला ट्रेन 9 मई को पोरबंदर से रवाना हाेकर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर चलेगी। यह ट्रेन सीकर जिले के रींगस व नीमकाथाना स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 20940- सुल्तानपुर-साबरमती ट्रेन 13 मई को सुल्तानपुर से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग में सीकर जिले के नीमकाथाना व रींगस स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 09627- अजमेर-सोलापुर स्पेशल ट्रेन 6 मई और 13 मई को अजमेर से रवाना होगी। ट्रेन नंबर 22674- मन्नारगुडी-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन 4 मई को मन्नारगुडी से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-चूरू-डेगाना होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन सीकर जिले के रींगस जंक्शन और सीकर जंक्शन स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 14701- श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 5 मई को श्रीगंगानगर से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 12495- बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन 14 मई को बीकानेर से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग बीकानेर-चूरू-जयपुर होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी, सीकर व रींगस स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 14322- भुज-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन 11 मई को भुज से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन सीकर जिले के रींगस व नीमकाथाना स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 12983- अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन 12 मई को अजमेर से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन सीकर जिले के रींगस व नीमकाथाना स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 14311- बरेली-भुज ट्रेन 12 मई को बरेली से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना व रींगस स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 14662- जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन 11 मई को जम्मूतवी से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना व रींगस स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 14702- बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन 11 मई को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 19602- न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी ट्रेन 11 मई को न्यू जलपाईगुडी से रवाना होगी अौर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना व रींगस स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी। ट्रेन नंबर 20939- साबरमती-सुल्तानपुर एक्सप्रेस ट्रेन 12 मई को साबरमती से रवाना होगी और परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन सीकर जिले के रींगस व नीमकाथाना स्टेशन पर ठहराव करेगी। ट्रेन नंबर 19270- मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस ट्रेन 11 मई को रवाना होकर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन सीकर जिले के नीमकाथाना व रींगस स्टेशन पर स्टॉपेज करेगी।