जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन में पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल बरामदगी के विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए विभिन्न कंपनियों के 207 एंड्रॉइड स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इन सभी मोबाइलों की कुल बाजार कीमत लगभग 35 लाख रुपए है। साइबर सेल एवं पुलिस टीम पिछले तीन महीनों से इन्हें तकनीकी रूप से ट्रैक करने में जुटी थी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसपी ने ये मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत थाने में सूचना दें या ऑनलाइन पोर्टल पर ब्लॉक करवाएं, ताकि तकनीकी मदद से उसकी तलाश आसानी से की जा सके।