पचलंगी | कस्बे के जहाज सड़क मार्ग पर काटली नदी के तट पर स्थित गोरक्षनाथ मंदिर का 22वां पाटोत्सव दो दिन चलेगा। आयोजन की शुरुआत सोमवार रात को भजन संध्या से होगी। मंदिर के संत गिरधारीनाथ योगी ने बताया कि सोमवार रात प्रसिद्ध कलाकार भजन संध्या में प्रस्तुति देंगे। मंगलवार को मुख्य आयोजन होंगे। मंगलवार को संतों के सानिध्य में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी, पाटोत्सव मनाया जाएगा। महाआरती के बाद भंडारा होगा। मंदिर पुजारी बाबूलाल योगी ने बताया कि कार्यक्रम में गिरवरनाथ, भातीनाथ, महंत तुलसीदास, सीतारामदास, कथावाचक विनोद जोशी पचलंगी सहित अन्य संत मौजूद रहेंगे। धर्मसभा होगी व संत श्रद्धालुओं को प्रवचन देंगे।