नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच शनिवार दोपहर 3:30 बजे तीसरी बैठक होगी। इसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना रुख बताएगी। CJP ने कहा है कि इस मांग पर कोई समझौता नहीं होगा। शुक्रवार को दूसरी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि CJP ने 3 मांगें और परीक्षा सुधार के 5 सुझाव दिए हैं, जिन पर चर्चा जारी है। CJP ने दावा किया कि सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने पर सैद्धांतिक सहमति दी है। हालांकि सरकार ने दावे की पुष्टि नहीं की। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे और सरकार काम से जवाब देगी। प्रदर्शन के बीच दिल्ली सरकार ने वीकेंड तक शराब की सभी दुकानें रात 8 बजे बंद करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को भी दुकानें तय समय से पहले बंद कर दी गई थीं। जंतर-मंतर समेत शुक्रवार को देशभर में हुए प्रदर्शन की तस्वीरें… दिल्ली में आज से 2 बदलाव… पिछले 5 दिन में क्या-क्या हुआ, यहां पढ़ें… 24 जुलाई- सरकार-CJP में दूसरे दौर की बातचीत; वांगचुक का अनशन खत्म 23 जुलाई- कॉकरोच जनता पार्टी बोली- सरकार बात करने जंतर-मंतर आए 22 जुलाई- सोनम वांगचुक बोले- सरकार से भरोसा मिला तो अनशन तोडूंगा 21 जुलाई- अभिजीत दीपके बोले- बात करना है तो सरकार खुद जंतर-मंतर आए 20 जुलाई- CJP का संसद मार्च, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई सिर फूटे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…