भास्कर न्यूज़ | पाली देवऋषि नारद जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब में विश्व संवाद केंद्र की ओर से पत्रकार सम्मान समारोह हुआ। मुख्य वक्ता मनमोहन पुरोहित ने कहा कि समाज में वास्तविक परिवर्तन सत्ता के बल पर नहीं, बल्कि जागरूकता और एकजुटता से आता है। पुरोहित ने देवऋषि नारद के उदाहरण से सत्यनिष्ठ, जिम्मेदार और संतुलित पत्रकारिता पर जोर दिया। उन्होंने चेताया कि ब्रेकिंग न्यूज और सनसनी की प्रतिस्पर्धा में तथ्यहीन या राष्ट्रहित के विरुद्ध सामग्री प्रसारित करना अनुचित है। राष्ट्रीय संकट और सुरक्षा से जुड़े विषयों में संयम जरूरी है। अध्यक्ष डॉ. माधो सिंह इंदा ने कहा कि तेजी के साथ सत्यता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। समारोह में 30 पत्रकार सम्मानित किए गए।