सिटी रिपोर्टर . एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर गुरुवार को सुबह 6:15 बजे “रन फॉर रोजगार” मैराथन आयोजित होगी। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष डॉ. बबलू सोलंकी ने बताया कि युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह मैराथन की जा रही है। मैराथन सुबह 6:15 बजे केंद्रीय छात्र संघ कार्यालय, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय (जेएनवीयू), जोधपुर से शुरू होगी।