बांसवाड़ा में गुरुवार को नीट पेपर लीक का विरोध कर रहे कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। कांग्रेस और BAP के कार्यकर्ता पहले कुशलबाग में इकट्‌ठा हुए थे। वहां से रैली निकालकर दोपहर करीब 12:45 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। कलेक्ट्रेट परिसर में एंट्री को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की, झड़प हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। पहले देखिए, प्रदर्शन की PHOTOS… अंदर जाने से रोका तो गेट पर धरने पर बैठ गए कलेक्ट्रेट पहुंचने पर पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता मुख्य गेट पर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी चाहते थे कि सभी लोग अंदर जाकर ज्ञापन दें, जबकि पुलिस ने केवल 5 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को अंदर जाने की अनुमति देने की बात कही। जबरन घुसने की कोशिश में हुई धक्का-मुक्की पुलिस की बात नहीं मानने पर प्रदर्शनकारी जबरन कलेक्ट्रेट परिसर में घुसने लगे। मुख्य गेट पर पहले से पुलिस का जाब्ता तैनात था। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प हो गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस के जवानों ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाया। डीएसपी मनीष चारण, कोतवाल नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। … यह खबर भी पढ़ें… जयपुर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा से पुलिस की धक्का-मुक्की:वाटर कैनन चलाई, एक महिला बेहोश हुई; भाजपा कार्यालय घेरने जा रहे थे जयपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाई:कांग्रेस कार्यालय घेराव करने निकले थे,राठौड़ बोले- जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले भाड़े के टट्‌टू और पत्थरबाज थे पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…