बरड़िया | खैर मगरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में लगी पानी की मोटर की केबल चोरी हो गई। मोटर के पास से स्कूल की पानी की टंकी और बगीचे तक पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन डली थी। मोटर की केबल भी लगी थी। अवकाश के दौरान असामाजिक तत्व करीब 50 फीट केबल काटकर ले गए। सोमवार को स्कूल खुलने पर प्रधानाचार्य और स्टाफ पहुंचे। स्कूल के पास लगी ट्यूबवेल देखी तो केबल गायब मिली। केबल जमीन में करीब दो-तीन इंच गड़ी थी। वहीं से काटकर चोरी की गई। प्रधानाध्यापक प्यारेलाल ढाका ने थाना रठांजना में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।