बाड़मेर | जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जिला परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग ने पिछले 6 महीनों जनवरी से जून में नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 528 वाहनों के चालान काटकर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत विभाग ने इन वाहनों से 1 लाख 6 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। जिला परिवहन अधिकारी अक्षय कुमार विश्नोई के निर्देश पर परिवहन निरीक्षक राजेश चावला ने शुक्रवार को भी विशेष अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 12 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे, जबकि एक वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जिला परिवहन विभाग अधिकारी विश्नोई ने बताया कि सड़कों परओवरलोडिंग पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए यह जांच अभियान जारी रहेगा।