झुंझुनूं | राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के चौथे दिन बुधवार को 60.41 फीसदी परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा समन्वयक एडीएम अजय कुमार आर्य ने बताया कि शहर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 1892 परीक्षार्थियों में से 1143 परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जबकि 749 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की पारी में संस्कृत विषय का पेपर हुआ। परीक्षा समन्वयक एडीएम आर्य ने बताया कि गुरुवार को दो पारियों में परीक्षा होगी। इसमें ग्रुप डी के मैथ्स यानि गणित की विषय की परीक्षा सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5.30 बजे तक होगी।