बाड़मेर शहर के हाई स्कूल मैदान में 22 दिसम्बर से 7 दिवसीय राम कथा का आयोजन होगा। साध्वी सत्य सिद्धा ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि 22 दिसम्बर को सुंदरकांड, 23 को भजन संध्या, 24 से 26 तक नानी बाईरो मायरों कथा, 27 को सांस्कृतिक कार्यक्रम व 28 को कथा की पूर्णाहुति व महाप्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है।