70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी 14 वर्ष आयु वर्ग (छात्र/छात्रा) की खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का शुभारंभ ब्ल्यू स्टार एकेडमी सैकण्डरी स्कूल स.मा. में हुआ। 20 से 23 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अजय कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक, सवाई माधोपुर, व स्कूल संरक्षक रामलाल सैनी ने भगवान गणेश, शोलेश्वर महादेव, मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, हैंडबॉल, फुटबॉल, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, सॉफ्टबॉल, बास्केटबॉल के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। आयोजकों की ओर से अतिथियों तेजसिंह जाट जिला खेल अधिकारी, भगवान माली प्रशासनिक अधिकारी समसा, कमलेश गुर्जर शारीरिक शिक्षक जिला मंत्री, महावीर गुर्जर सहायक खेल अधिकारी, हेमन्त शर्मा खेल प्रभारी, युवराज सैनी भामाशाह, राजेश सैनी निदेशक का ब्ल्यू स्टार के निदेशक महेन्द्र सैनी, मैनेजर जेकब थॉमस, प्रधानाचार्य कमल किशोर व स्टाफ ने साफा-माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनन्दन किया। मंच संचालन मंगल जैन ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय शर्मा ने जिला मुख्यालय पर खेल एकेडमी की शुरुआत ब्ल्यू स्टार एकेडमी द्वारा किए जाने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में उच्च स्तर पर जाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर खिलाड़ी वेदिका सैनी ने उपस्थित खिलाड़ियों, अतिथियों, प्रभारियों को खेल-प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। तेजसिंह जाट जिला खेल अधिकारी ने झंडा फहराकर 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।