पाली | वायद में समस्त चौराई पट्टी वायद मंदिर की ओर से श्रीयादे माताजी मंदिर की 73वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे। वसंतदास महाराज ने बताया कि 11 और 12 मई को आयोजन होगा। पहले दिन शाम भोजन, भजन संध्या और बोलियां होंगी, जबकि दूसरे दिन शोभा यात्रा, कलश यात्रा, धर्म सभा, ध्वजा, महाप्रसादी, लाभार्थी बहुमान समारोह और समाज विकास चर्चा प्रस्तावित है। कार्यक्रम में कर्णवीरसिंह, रेशमीसिंह और जोराराम कुमावत को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। अशोक प्रजापत एण्ड पार्टी तथा जानकी डोली मेवाड़ा एण्ड पार्टी की प्रस्तुति होगी।