बाड़मेर | नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को आयोजित शहरी सेवा शिविर में विभिन्न जन कल्याणकारी सेवाओं का लाभ आमजन को प्रदान किया गया। शिविर के दौरान 8 पट्टों का वितरण करने के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 3 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया। नगर परिषद आयुक्त भगवत सिंह परमार ने बताया कि जारी किए गए पट्टों में कृषि भूमि के 2, धारा 69 (क) के 4, पुनर्वैध के 2 पट्टे शामिल हैं। इसके अलावा भू उपयोग परिवर्तन के 2, नामांतरण का एक, भवन अनुज्ञा का एक तथा ईडब्ल्यूएस का एक प्रकरण निस्तारित किया गया। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से जुड़े 17 प्रकरणों का भी मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान 5 नई रोड लाइटें लगाई तथा 110 खराब रोड लाइटों की मरम्मत करवाई गई। नगर परिषद की टीम ने 9 पशुओं को पकड़कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया । प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत 4 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3आवेदन स्वीकृत किए गए।