बारां| जन सेवा प्रन्यास ने सामाजिक समरसता दिवस एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मंगलवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसमें 81 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए युवाओं, समाजसेवियों, स्वयंसेवकों एवं आमजन ने रक्तदान किया। प्रन्यास के मंत्री महावीर शर्मा ने बताया कि उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना थे। शिविर में कुल 81 यूनिट रक्त संग्रहित किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।