भास्कर न्यूज | टोंक जिला मुख्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्रों बनाए गए। परीक्षा के लिए 3240 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। 135 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 95.83% परीक्षार्थियों उपस्थित परीक्षा से पूर्व अभ्यर्थियों को गूगल मैप पर निर्भर न रहने और एडमिट कार्ड के अनुसार केंद्र की भौतिक जांच करने की सलाह दी गई थी, जिसका असर भी देखने को मिला और अधिकांश परीक्षार्थी समय से पहले केंद्रों पर पहुंच गए। परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर दायरे में भीड़ पर प्रतिबंध सहित सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। परीक्षार्थियों की प्रवेश से पूर्व केंद्र के दरवाजे व अंदर अच्छी तरह जांच की गई। महिला अभ्यर्थियों के कानों से कुंडल, नाक से नाथ, चूडियां, गले की चेन आदि उतारी गई। इसे बाद सभी की बायो मैट्रिक जांच कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया। सभी परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सतर्कता दल तैनात रहे। गर्मी मौसम को देखते हुए परीक्षा केंद्रों जनरेटर तथा पानी के कैंपर की व्यवस्था भी की गई थी।